इंटरव्यू में सफलता : इंटरव्यू का नाम सुनते ही अच्छे अच्छो के पसीने छूट जाते हैं। हर वक्त यही बात दिमाग में घुमती है कि इंटरव्यू में क्या प्रश्न पूछेंगे। उनका जवाब दे पाऊंगा या नहीं। इस तरह इंटरव्यू से पहले ही कई लोग नर्वस हो जाते हैं। यदि आप भी इंटरव्यू देने जा रहे हैं और उसमें सफलता चाहते हैं तो नीचे लिखा उपाय करें-
उन्नति के लिए उपाय (Career Problem Astro Remedies):
उन्नति उपाय के अनुसार शुभ दिन देखकर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक माला रख दें और इस पर केसर व इत्र छिड़क कर इसका पूजन करें। इसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर नीचे लिखे मंत्र का 108 बार उच्चारण करें। इस प्रकार ग्यारह दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। जब भी किसी इंटरव्यू में जाएं तो इस माला को पहन कर जाएं। ऐसे करने से शीघ्र ही इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
मन्त्र
नौकरी के लिए:
उन्नति उपाय के अनुसार यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही हो आर्थिक स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही हो, परिवार में क्लेश रहता हो, सिर पर कर्ज का बोझ चढ़ गया हो तथा दुश्मन परेशान कर रहें हो तो आप “मानस मन्त्र साधना” द्वारा अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।
साधना विधान : किसी भी मंगलवार के दिन मध्य रात्रि के समय गले में सिद्ध हनुमान यन्त्र धारण करें फिर लाल ऊन के आसन पर दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएँ और अपने चारों ओर एक रेखा खींच लें। मन ही मन हनुमान जी से अपने कार्य की प्रार्थना करें। फिर राम मन्त्र की एक माला जाप करके हनुमान मन्त्र से 3 माला की आहुति अग्नि में दें। हवन में अष्टांग सामग्री (देशी घी, शक्कर, चन्दन का बुरादा, तिल, अगर तगर, नागरमोथा, कपूर और केसर) पंचमेवा (किशमिश, नारियल गोला, पिस्ता, काजू एवं अखरोट, जौ तथा चावल) बराबर-बराबर मात्रा में होना चाहिए।
हनुमान मन्त्र के अंत में स्वाहा का उच्चारण करते हुए अग्नि में आहुति दें। हवन के लिए पीपल, बरगद, आम की समिधा होनी चाहिए। हवन करने से मन्त्र जाग्रत होता है और अपना प्रभाव दिखाना प्रारम्भ कर देता है। अब दूसरे दिन प्रात: काल नियमित रूप से 21 दिनों तक 108 मनकों वाली मूंगे की माला से 3 माला हनुमान मन्त्र की जप करें। मंत्रोच्चारण से पहले अपने गुरु या भगवान शिव का ध्यान अवश्य करें। अपने कार्य और देवता के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। स्त्रियाँ भी यह साधना प्रयोग कर सकती है परन्तु वे रजस्वला न हों।
लाभ (Career Problem Astro Remedies):
इस प्रयोग के द्वारा साधक को रोजगार से विशेष लाभ प्राप्त होता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है, ग्रह क्लेश समाप्त हो जाता है। कर्ज से छुटकारा मिल जाता है तथा दुश्मनों का नाश हो जाता है।
नौकरी के लिए : बहुत बार ऐसा होता हैं, सारी योग्यताओं के बावजूद किसी किसी को रोजगार नहीं मिलता और जो नौकरी करना चाहता हैं उसे नौकरी नहीं मिलती, ऐसी समस्या के लिए यह प्रयोग अवश्य ही करें हनुमानजी की कृपा से निश्चित ही नौकरी या रोजगार मिलेगा।
हर बुधवार को हनुमानजी को तेल चढ़ाये। उसके बाद हनुमान जी के दाहिने (Right) पैर पर ग्यारह काले उडद के दाने और नमक चढ़ाकर प्रभु को नौकरी के लिए प्रार्थना कीजिये यह प्रयोग सात बुधवार ही करना हैं। दूसरे या तीसरे बुधवार को निश्चित ही नौकरी मिल जाती हैं पर यह प्रयोग 7 बुधवार तक अवश्य पूर्ण करें।
आत्मशक्ति के लिए (Career Problem Astro Remedies):
उन्नति उपाय के अनुसार किसी भी उच्चकोटि के व्यक्तित्व का आधार उसका आतंरिक व्यक्तित्व ही होता है। आतंरिक व्यक्तित्व में उसकी आत्मा का योगदान होता है पर यदि आत्मशक्ति कमजोर है तो वह व्यक्ति असफल होता है। अतः हर व्यक्ति के लिए ये महत्वपूर्ण है कि वह आत्म शक्ति का विकास करे। आत्मशक्ति के विकास पर आत्म बोध होने लगता है और उस व्यक्ति को कई दुर्लभ ज्ञान की प्राप्ति स्वतः ही होने लगती है। व्यक्ति में साहस व निर्णय क्षमता का जो अभाव होता है। वह भी इस शक्ति के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। किसी भी शुभ दिन में रात्रि के समय 10 बजे के बाद साधक अपने सामने तांबे की प्लेट में पारद गणपति का विग्रह स्थापित करें और उस पर कुमकुम चढ़ाये और पूजन करें।
उसके बाद मूंगा माला से निम्न मंत्र की 21 माला मंत्र जाप करें। इस मंत्र का मन ही मन जाप ना करते हुए उच्चारण पूर्वक जाप होना चाहिए। इसी प्रक्रिया को एक हफ्ते तक करें।
इस प्रयोग में साधक लाल वस्त्रों का ही प्रयोग करें तथा लाल फूलों को ही अर्पित करें। दिशा उत्तर रहे। ये मंत्र दिखने मे भले ही सामान्य लगे लेकिन अपने आप में पूर्ण तीव्र तंत्रोक्त मन्त्र है। साधना सम्पन्न होने के बाद साधक विग्रह को पूजा स्थान में रख दें तथा माला को धारण किये रहे। एक महीने तक उसी माला को धारण किये रहे तथा यथा संभव रोज एक माला जाप करने पर साधक को कई प्रकार से अनुकूलता प्राप्त होती है। एक महीने के बाद माला को किसी मंदिर मे चढा दें।
उन्नति के लाभ (Career Problem Astro Remedies):
इस प्रयोग को करने से आत्मशक्ति का विकास होता है। उसके कार्य समय पर सम्पन्न होने लगते है। परीक्षा में उसे अच्छी सफलता मिलती है। वह समाज में लोगों के बीच सराहा जाता है उसकी प्रशंसा होती है। उसकी बातों को लोग ध्यानपूर्वक सुनते है और उस पर विश्वास करते है।